लूनकरनसर: आर्मी नॉर्थ कैम्प में चोरी का खुलासा, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैम्प में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों शेठुसिंह निवासी पूगल, इंद्राज नायक निवासी फुलेजी, छेत्रपाल निवासी रघुनाथपुरा एवं वेदप्रकाश निवासी गोपालसर को एक साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।