पंचकूला: चाणक्यपुरी में चोर गिरोह ने एक बार में एक साथ तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया
चोरों ने एक बंद घर से नकदी व जेवर सहित एक घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल व एक अन्य घर के सामने खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी कालका जोगिन्द्र शर्मा सहित एसएचओ कालका हरिराम अपनी टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।