पंचकूला: शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने का झांसा देकर 1. 61 करोड़ रुपये ठगे, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.61 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पालराम गिल निवासी डीएलएफ वैली पंचकूला ने बताया कि वह एक वोकेशनल एजुकेशन ट्रेनिंग अकादमी चलता है। एक अप्रैल को उसकी फेसबुक आईडी पर अजय सिंह गिल ने एक चैट शुरू की।