वोटर लिस्ट से मतदाताओं की धुंधली तस्वीरों में सुधार व सत्यापन को लेकर मंगलवार को ई-किसान भवन में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। चार शिफ्ट में आयोजित इस बैठक सह प्रशिक्षण में क्षेत्र के बीएलओ पर्यवेक्षक व बीएलओ शामिल हुए। प्रशिक्षक लालबाबू राम के द्वारा इस कार्य को करने से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई। जानकारी मंगलवार शाम करीब 04 बजे मिली।