राजगढ़: राजगढ़ जिले में पुलिस ने कोम्बिंग गश्त में 656 वारंटियों को गिरफ्तार कर कार्यालय में पेश किया
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ जिले में पुलिस के द्वारा 4 और 5 अप्रैल को कोम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान रविवार को शाम 5:00 बजे तक पुलिस ने 656 वारंटियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।