तारानगर: लव मैरिज से नाराज साले समेत 8-10 लोगों पर घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
तारानगर विधानसभा एवं राजगढ के गांव मुन्दीताल में पलव मैरिज के बाद एक युवक व उसकी पत्नी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने तथा घर में घुसकर हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है।राजेश सिहाग ci ने बताया कि गांव मुन्दीताल के हरेन्द्र सिंह ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसने 31 मई 2026 को झुंझुनूं जिले के पचेरी कला के गांव सतौर की ज्योति से लव मैरिज की है।