बांगरमऊ: बांगरमऊ में रानीपुर ग्रांट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे रानीपुर ग्रांट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी 50 वर्षीय महिला रूपरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे