शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगाने के मामले में नामजद वांछित आरोपी शहनवाज अली को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना कांट की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।