महमूदाबाद: रजुवापुर में भीषण आग से मचा हड़कंप, घर का सारा सामान जलकर राख, नकदी और 100 बोरी आलू खाक, परिवार को भारी नुकसान
महमूदाबाद क्षेत्र के रजुवापुर मोहल्ले में मनीराम के घर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। आग में करीब 10 हजार रुपये नकद और 100 बोरी आलू जलकर नष्ट हो गए। मोहल्लेवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, प्रशासन से मदद की मांग की गई है।