सदर: प्रयागराज: भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा ने शक्ति प्रदर्शन कर भरी हुंकार, विशाल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
Sadar, Allahabad | May 2, 2026
प्रयागराज में आज चुनावी सरगर्मी उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 48 के पार्षद प्रत्याशी सचिन मिश्रा के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया। इसे भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।ढोल-नगाड़ों और 'जय श्री राम' व भाजपा के नारों के साथ यह जुलूस निकाला गया।