सहारनपुर: सहारनपुर में अवैध कटान पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आम की लकड़ी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
सहारनपुर में अवैध वृक्ष कटान के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम बड़ा अभियान चलाया। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित आम के पेड़ों की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर सीज कर दिया गया।