देश की राजधानी दिल्ली में हुए आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में करणी सेना ने बुधवार शाम 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौराहा पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष धरातेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ तीखा विरोध जताया। इस दौरान चौराहे पर भारत माता की जय, वंदे मातरम और आतंक मुर्दाबाद के नारे लगाए।