चांपा: फरसवनी में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 3 घायल, चांपा अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
कार में कुल 6 लोग सवार थे। कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोरबा निवासी मोंगरा सोनी, देवेंद्र सोनी और मासूम प्रियांश के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चांपा लाया गया।