झाझा: ताराकुरा क्षेत्र में दंपति के साथ हुए बुरे वर्ताव के मामले में झाझा पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Sep 5, 2024 ताराकुरा क्षेत्र में दंपति के साथ ग्रामीणों के द्वारा जूता चप्पल पहनाकर उसे गांव में घुमाने के मामलें में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। झाझा थाना में एसडीपीओ राजेश कुमार के द्वारा पीसी किया गया। एसडीपीओ ने बताया पुलिस टीम गठित कर ताराकुरा से कृष्णा कुमार,रामरूवरूप कुमार, अरविंद कुमार, विशाल कुमार, गणेश मंडल को गिरफ्तार किया गया।