झाझा: झाझा थाना क्षेत्र में दंपति के साथ तालिबानी व्यवहार करने के मामले में एसडीपीओ ने कहा- पुलिस कर रही कार्रवाई
Jhajha, Jamui | Sep 4, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला और उसके पति को तालिबानी सजा देते हुए जूतों- चप्पल का माला पहनाकर गांव में घुमाए जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसको लेकर बुधवार को झाझा एसडीपीओ राजेेश कुमार ने बताया कि इस मामलें में महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।