गुमला: तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, हॉस्टल जाने से पहले बुझ गया घर का चिराग
Gumla, Gumla | Apr 18, 2026 सुरसंग थाना क्षेत्र अंतर्गत केराड़ीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र उरांव के पुत्र अंश उरांव के रूप में हुई है।अंश अपने फूआ के घर केराड़ीह गांव आया हुआ था। गांव के अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने गया था इसी क्रम में तालाब में नहाने घुसा और गहरे पानी में डूब गया।