बरेली: फोन पर तीन तलाक और दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप, 2 बच्चों के साथ इंसाफ के लिए SSP बरेली के दफ्तर पहुंची महिला
बरेली में एक महिला ने अपने पति पर फोन पर तलाक देने, घर से निकालने और दूसरी महिला के साथ रहने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली उजमा नाम की महिला मंगलवार को SSP कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी अरबाज से हुई थी, लेकिन करीब एक साल पहले पति ने उसे दो छोटे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। महिला का आरोप