महागामा: गोड्डा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 53 मोबाइल किया बरामद, 30 मोबाइल धारकों को महागामा थाना बुलाकर किया वापस।
Mahagama, Godda | Jun 25, 2026 गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। इस दौरान करीब 53 चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। गुरुवार पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा महागामा थाना में जनता दरबार लगाकर 30 मोबाइल धारकों को वापस लौटाया गया। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस पहल की सराहाना की है और कहां की लग नहीं रहा था कि मोबाइल मिलेगा लेकिन मोबाइल वापस मिल गया।