कर्वी: चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली गई
चित्रकूट में आज गुरुवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश शेषमणि सहित न्यायिक अधिकारियों ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से कर्वी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलह-समझौते से त्वरित न्याय, समय और धन की बचत तथा कोर्ट फीस वापसी की जानकारी दी गई।