बहोरीबंद: "बहोरीबंद में धान रोपाई की तैयारियां तेज, खेतों में बोया गया नर्सरी का बीज
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में मानसून की सक्रियता के साथ ही किसानों ने खरीफ सीजन की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान की रोपाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। खेतों में नर्सरी के लिए धान का बीज बोया जा चुका है और किसान रोपाई की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के गांवों में इन दिनों खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है।