जमुआ: योगीटांड़ कार्यालय में मोमिन सोसाइटी, चौरासी पंचायत के विजयी उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण
Jamua, Giridih | May 1, 2026 योगीटांड़ स्थित कार्यालय में शुक्रवार को 3 बजे मोमिन सोसाइटी, चौरासी पंचायत के लिए हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव के विजयी उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सदर, सेक्रेटरी, नायब सदर, नायब सेक्रेटरी एवं सदस्य पद पर निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को विधिवत रूप से हिंदुस्तान के नियमों एवं संविधानिक प्रक्रिया के तहत शपथ दिलाई गई।