वाराणसी में महानगर युवा कांग्रेस ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sadar, Varanasi | Jan 24, 2026 महानगर युवा कांग्रेस कमेटी वाराणसी द्वारा शुकुलपुरा स्थित हनुमान जी मंदिर के समीप नाई समाज के बेटे, सामाजिक न्याय के महान योद्धा एवं भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को सच्ची व भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।