उरई: उरई में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।
Orai, Jalaun | Feb 18, 2024 उरई शहर में आज दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा की दो पाली में परीक्षा कराई जा रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सकुशल और शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा को संपन्न करने के निर्देश दिए है।