पिथौरा: पिथौरा के शराब दुकान के पास दो लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
पिथौरा के शराब दुकान के पास बरतूंगा के दो लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । 12 फरवरी की रात्रि 7:00 बजे बरतूंगा निवासी हरिशंकर रात्रे एवं पुष्पम रात्रे के ऊपर पांच अज्ञात लोगों के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था ।