पिथौरा: सोनासिल्ली में यादव समाज ने वार्षिक बैठक में प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया सम्मान
कौड़िया देवरी राज ठेठवार यादव समाज ने वार्षिक बैठक में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का, प्रशस्ति पत्र मोमेंटो एवं ₹1000 नगद राशि देकर सम्मान किया । ग्राम सोना सिली में आयोजित वार्षिक बैठक के दौरान समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश यादव के हाथों समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया ।