खुसरूपुर: लोदीपुर निवासी आफताब आलम के हत्या का मुख्य आरोपी खुसरूपुर पुलिस द्वारा झारखंड से गिरफ्तार
लोदीपुर गांव निवासी आफताब आलम की गोली मारकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी हैबतपुर निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीत डॉन को खुसरूपुर पुलिस ने झारखंड की रामगढ़ स्थित कुज्जू से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर गिरफ्तार किया है। संजीत डॉन के पास से एक एंड्राइड मोबाइल,एक कीपैड मोबाइल और एक थार गाड़ी बरामद किया गया है।