चरखारी: चरखारी के ग्राम अक्टौहां में युवती की सल्फास के सेवन से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चरखारी के ग्राम अक्टौहां निवासी रामसिंह कि 20 वर्षीय पुत्री कुमारी चंदन ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिससे युवती कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवती कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शव को मुर्दाघर में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी है।