शिकोहाबाद: मोहल्ला सराय में चार्जिंग पर लगी बैटरी फटी, मकान में लगी आग, बुझाने के प्रयास में लोग झुलसे
शिकोहाबाद नगर में सोमवार दोपहर एक मकान में चार्जिंग पर लगी बैटरी फटने से आग लग गई। इस घटना में आग बुझाने का प्रयास कर रहे आठ लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शिकोहाबाद के एटा तिराहा स्थित मोहल्ला सराय में मोहम्मद रशीद के घर में दोपहर करीब 2 बजे हुई। बताया गया कि बैटरी चार्जिंग पर लगी थी, तभी यह हादसा हुआ।