सुजानगढ़: सुजानगढ़ में कार की टक्कर से युवती की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
सुजानगढ़ के नलिया बास में कार की टक्कर से युवती की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार एक तेज सफारी कार ने मॉर्निंग वाक पर निकली युवती को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 22 वर्षीय रंजीता भार्गव की मौके पर मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।