मंझनपुर: कौशाम्बी में ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता, बिजली के तार चुराने वाले 2 शातिर दबोचे, चोरी का माल व बोलेरो बरामद
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत महेवाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को शुक्रवार को लगभग 12 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।