खगड़िया: मिरगंज गांव में घर के अंदर मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के मिरगंज गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला की घर में शव मिलते ही सनसनी फैल गई है। गोगरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर बुधवार दिन के 2:00 बजे को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मिरगंज गांव निवासी कृष्ण मंडल की पत्नी जुही देवी के रूप में की गई। मृतक