अमरोहा: अमरोहा में महिला दरोगा का सिपाही ने छिपकर वीडियो बनाकर वायरल किया, एसपी ने सिपाही को किया निलंबित
Amroha, Amroha | Apr 29, 2026 अमरोहा में सोती महिला दरोगा का वीडियो बनाकर वायरल करने पर सिपाही निलंबित अमरोहा। ड्यूटी के दौरान महिला दरोगा का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही चालक ऋषिकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।