मड़ियाहू: मड़ियाहूं में पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सिंह के निधन पर शोक सभा, अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किया बहिष्कार
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ता संजय सिंह के भाई व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सिंह एडवोकेट उर्फ मुन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।