गारू: आदिम जनजाति बहुल डोमाखार के ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे हैं बिजली की समस्या।
Garu, Latehar | Jun 16, 2026 सरयू कोटाम पथ स्थित आदिम जनजाति बहुल डोमाखार के ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे हैं बिजली की समस्या। ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताएं कि गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर पोल तार तो आ गया है मगर नियमित बिजली कभी नहीं आती है, शाम होते ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है ,ऊपर से बिजली विभाग के कर्मी बिना बिजली दिए ही बिजली बिल मांगते हैं।