हज़ारीबाग: 10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम
महज 10 घंटे के भीतर बड़कागांव पुलिस ने चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार छापेमारी से घबराकर चोर ट्रैक्टर को बालोदर के जुगल घाटी जंगल में छोड़कर फरार हो गया। मुहर्रम ड्यूटी के बीच भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।