जंदाहा: पॉक्सो एक्ट मामले में फरार अभियुक्त पुष्पल कुमार गिरफ्तार, जंदाहा थाना कांड संख्या 494/24 में कार्रवाई
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जंदाहा थाना कांड संख्या 494/24 के प्राथमिकी अभियुक्त पुष्पल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुष्पल कुमार, पिता शिवनाथ सिंह, ग्राम पानापुर शिलौथर, थाना जंदाहा, जिला वैशाली के रूप में की गई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।