झांसी: झांसी में 2 दोस्तों के साथ मजदूरी करने गए युवक की अज्ञात कारणों से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2026 झांसी के नई बस्ती निवासी पप्पू उर्फ अजय यादव अपने दो दोस्तों के साथ मजदूरी का काम करने भगवंतपुर गया हुआ था शुक्रवार की देर शाम उसके दोस्त ने घर पर आकर बताया कि वह काम करते वक्त गिर गया है और अस्पताल में भर्ती है जब परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया है कि अजय की मौत हो गई है वहीं सूचना देने के बाद अजय के दोनों दोस्त वहां से भाग गए।