कटनी नगर: कैमोर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या का फरार आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
जिले के कैमोर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश रजक उर्फ नीलू 48 वर्ष की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद विदेश ओमान भागे आरोपी लकी अंसारी उर्फ अदीव को विदेश से लौटने के बाद मुंबई एअरपोर्ट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की जानकारी एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे ने आज शनिवार सुबह 11 बजे दी है। अन्य आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी।