बिहारीगंज: हत्याकांड के बाद गायब ट्रैक्टर मिला, पुलिस ने कटिहार से किया बरामद
बिहारीगंज ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब दो सप्ताह से गायब ट्रैक्टर को कटिहार जिले से लावारिस हालत में बरामद किया गया है। हालांकि ट्रैक्टर का डाला, मक्का, बैटरी और छतरी गायब हैं। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अपराधियों और गायब सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।