रैणी: अलवर: रैणी में सड़क हादसे के डेढ़ माह बाद युवक की हुई मौत
Reni, Alwar | May 18, 2026 अलवर। रैणी थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल युवक सोहनलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोहनलाल मोटरसाइकिल से गांव लौटते समय कार की चपेट में आकर घायल हुआ था। उसे अलवर व जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर सहित कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, पर हालत में सुधार नहीं हुआ।