बंडा: बंडा में सुबह से मूसलाधार बारिश, चार घंटे से जारी झमाझम से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात
Banda, Sagar | Jun 26, 2026 क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश पिछले चार घंटों से जारी है। सावन जैसी इस झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया है। बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से उमस और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम बेहद ठंडा और सुहाना हो गया है। इस समय हो रही बार