रीठी: रीठी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
Rithi, Katni | Apr 9, 2026 संविधान एकता ब्लॉक संघ रीठी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत रीठी के सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रीठी बस स्टैंड पर अंबेडकर जयंती मनाई जायेगी