शाजापुर: मक्सी रेलवे फाटक के पास मिली जिलेटिन रॉड की 6 पेटियां, पुलिस ने घेरा इलाका, CCTV फुटेज खंगाल रही
शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद कर क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।सभी पेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर जांच के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है।