शिवपुरी नगर: शिवपुरी बस स्टैंड बना अखाड़ा: बीच सड़क लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।अचानक शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई और सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और दुकानदारों के बीच भगदड़ मच गई।