बिजनौर: बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध 315 बोर के दो तमंचों के साथ किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 13, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर के गांव जीवनपुरी निवासी संजय और नितिन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तम्मचे बरामद किये है। पुलिस ने तमंचा बरामद करने के बाद दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है। बिजनौर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।