मड़िहान: मड़िहान तहसील क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में आंगनवाड़ी स्कूल में पढ़ने गए 4 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से हुई मौत
मृतक गांव निवासी संतोष का छोटा पुत्र लक्ष्मण 4 वर्ष का था शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे वह अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने के लिए निकला था। वही बड़ा भाई बीएचयू पढ़ने गया था दोपहर 12:00 बजे तक वापस न आने पर मां रंजना देवी पड़ोसियों के साथ बेटे को ढूंढने निकली तो दोपहर 1:30 बजे सड़क किनारे गड्ढे में बच्चा डूबा मिला। डॉक्टरो ने मृत घोषित किया।