बिहार: बिहार शरीफ में जन सुराज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, प्रशांत किशोर करेंगे रोड शो
Bihar, Nalanda | Nov 1, 2025 जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज शनिवार को बिहार शरीफ में भव्य रोड शो करेंगे।इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।जन सुराज पार्टी के बिहार शरीफ विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मेयर दिनेश कुमार ने शनिवार की सुबह सुबह 6:30 दी जानकारी उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का काफिला देवी सराय मोड़ से रवाना होगा और शहर के कई प्रमुख मार्गों से गुजरेगा।