जोकीहाट: जोकीहाट में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Jokihat, Araria | Jun 12, 2026 जोकीहाट थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए सिसौना गांव के वार्ड नंबर-07 में छापेमारी की। गुप्त सूचना मिली थी कि परवेज नाम का युवक अपने घर में शराब का भंडारण कर आसपास के इलाकों में होम डिलीवरी का नेटवर्क चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी शुरू की।