घायल नंदी का कराया गया उपचार, गौ सेवकों का रहा सराहनीय योगदान
बांदा। प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक घायल नंदी का उपचार कराकर पशु सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट की प्राणी सेविका प्रांशी गुप्ता की देखरेख में देर रात नंदी का इलाज कराया गया, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
इस सेवा कार्य में बन्योटा क्षेत्र के गौ सेवकों का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर नंदी को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग किया और पशु सेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सोनी ने कहा कि निराश्रित एवं घायल पशुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। ट्रस्ट लगातार क्षेत्र में घायल एवं बीमार पशुओं के उपचार और संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
प्राणी सेवा परमोधर्मः
साभार: प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा
संस्थापक: सुरेंद्र सोनी
संपर्क सूत्र: 9936635920
Banda, Banda | Aug 7, 2026