बांसवाड़ा: बीएड कॉलेज में SI भर्ती परीक्षा: बांसवाड़ा के 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश
प्रदेशभर के साथ जिले में भी रविवार को सुबह 10 बजे उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई, जिसमें करीब 7105 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। परिक्षा केंद्रों पर सुबह से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।